मंदिर के कार्यक्रम

आगामी एवं पिछले कार्यक्रमों की जानकारी

पाषाण से परमात्मा का उत्सव है… गणपुर  की धरती का ये महोत्सव है…

पाषाण से परमात्मा का उत्सव है… गणपुर की धरती का ये महोत्सव है…

सक्रिय
तिथि: 18 Jan 2026, 04:00 PM - 24 Jan 2026, 10:36 AM
स्थान: श्री 1008 चंद्रप्रभु दि. जैन पंचायती मंदिर गणपुर
क्षमता: 10000
विवरण
श्री विशुद्ध महासिंधु के वात्सल्य जल से सिंचित, विशुद्ध अमृत-भूमि पर पल्लवित, अध्यात्म योगी श्री 108 विशुद्ध सागर जी मुनिराज की प्रेरणा एवं पूर्ण सन्निधि में प्रसन्न मन: श्री 108 प्रणुत सागर जी मुनिराज ससंघ की आध्यात्मिक छांव में 19 से 24 जनवरी 2026 तक गणपुर की धरती पर आयोजित होगा इतिहास का प्रथम पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव। 👉 जिसका नाम है श्री आदिनाथ मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ । श्री 1008 चंद्रप्रभु दि. जैन पंचायती मंदिर गणपुर में अब प्राचीन अतिशयकारी चंद्रप्रभु भगवान के बाद परिकर युक्त प्रतिमा के रूप में गणपुर को मिल रहा है एक अनूठा वरदान, सारा भारत आना चाहेगा, यहाँ विराजेंगे ऐसे अतिशयकारी भगवान। 🌼 पंचकल्याणक स्थल : गणपुर चौकड़ी , जिला धार (मध्य प्रदेश) 💐 आप सभी महानुभावों का इस महोत्सव में हार्दिक स्वागत है। 🌿 आयोजक एवं निवेदक : श्री आदिनाथ मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव समिति, सकल दि. जैन समाज निमाड़ अंचल , श्री पार्श्वनाथ दि.जैन पंचायती मंदिर अंजनी नगर इंदौर
चित्र
कोई पिछला कार्यक्रम नहीं मिला।